Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में 20 को डॉक्टरों का जुटान, इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने पर होगा मंथन

 
Dhanbad : सोसायटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन इंडिया (सेमी) व आईएमए धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-a-bike-parked-outside-jharia-pasricha-market-burnt-to-ashes/">(Dhanbad)

की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर डॉक्टरों का सम्मेलन 20 मई को गोविंदपुर के एक होटल में होगा. सम्मेलन में धनबाद के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, लखनऊ, रांची व अन्य शहरों के विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे. झारखंड आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह समारोह में बतौर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. यह जानकारी सेमी संस्था की सचिव व अपोलो कोलकाता की इमरजेंसी कंसल्टेंट डॉ. अपराजिता प्रियदर्शिनी और डॉ. आरएन महापात्रा ने 19 मई को यहां प्रेसवार्ता में दी. सम्मेलन में हार्ट व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की आपात स्थिति में कैसे जान बचाई जाय इस पर मंथन होगा. कार्यक्रम का पार्टनर असर्फी हॉस्पिटल है. डॉ. प्रियदर्शिनी धनबाद से ही पढ़ी-लिखी हैं. इनके पिता डॉ. आरएन महापात्रा 1995 से धनबाद में न्यूरो के डॉक्टर हैं. उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा बहुत ही महत्वपूर्ण चिकित्सा है. इससे विकट परिस्थितियों में मरीज की जान बचाई जा सकती है. संस्था की ओर से शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम में 200 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (एनबीएलएस) पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं, शनिवार को सम्मेलन में डॉक्टरों, नर्सेस, व पारा मेडिकल स्टाफ को इसका नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी की सुविधा होनी चाहिए, ताकि पीड़ित मरीज की तुरंत जान बचाई जा सके. इसको लेकर सेमी संस्था प्रयासरत है.

कार्यक्रम में ये विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे शिरकत

सम्मेलन में चेन्नई के डॉ. एम राजदुराई, हैदराबाद के डॉ. इमरान, डॉ. श्रीनाथ टीएस, कोलकाता के डॉ. सुदीप, डॉ. रमयजीत, डॉ. अपराजिता प्रियदर्शिनी, लखनऊ की डॉ. शेफाली शर्मा व डॉ. सुधाकर रेड्डी शरीक होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-428-outsourced-workers-of-snmmch-on-strike-to-protest-against-retrenchment/">धनबाद

: छंटनी के विरोध में एसएनएमएमसीएच के 428 आउटसोर्स कर्मी हड़ताल पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही