Search

 
 
 

धनबाद: गतका एसोसिएशन ने बेहतर खिलाड़ियों का किया अभिनंदन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की ओर से 4 अप्रैल मंगलवार को धनबाद में खिलाड़ियों के अभिनंदन लिए समारोह का भव्य आयोजन शास्त्री नगर, धोवाटांड स्थित नन्हे कदम प्ले स्कूल में किया गया. समारोह में खेलो इंडिया में झारखंड राज्य को कांस्य पदक दिलाने वाली धनबाद की पलक परमा को विशेष सम्मान दिया गया. इसके अलावा रणवीर ठाकुर, जस्मित कुमार, इशुराज सिंह, श्लोक शर्मा,  लड़कियों में जेबा नाज, तनुश्री मंडल, निकिता मंडल, को भी सम्मानित किया. वहीं कोच आरती कुमारी, पप्पू कुमार, राजीव कुमार सिंह को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. संघ की सचिव विद्या ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिनंदन समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय खिलाड़ी विनायक वैभव के जन्मदिन उत्सव से हुई. तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधा देकर किया गया. इसके पश्चात खेलो इंडिया यूथ गेम्स, मंडला, मध्यप्रदेश 2023 मे झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले धनबाद, बोकारो वा गढवा के गतका खिलाड़ियों का शॉल, मोमेंटों वा केशरिया पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही