Search

 
 
 

धनबाद : गौरीशंकर क्लब बना डीएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

 
दामोदरपुर क्लब के साथ बराबरी पर रहा फ़ाइनल मुकाबला, पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से दी मात
Dhanbad : झारखंड मैदान में धनबाद फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गौरीशंकर क्लब बरवाअड्डा ने एसवाईएससी क्लब दामोदरपुर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. सोमवार 20 अगस्त की रात दोनों टीमों के बीच को खेला फ़ाइनल मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. जीत-हार का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ. तीसरा स्थान टिसेरा-11 स्टार्स क्लब दामोदरपुर और चौथा स्थान ठाया-दिया क्लब को मिला. विजेता व उपविजेता टीम को 15 हज़ार रुपया व 10 हज़ार रुपया के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच व तीन हज़ार रुपया नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया व हौसलाअफजाई की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के जोश और जुनून को देखते हुए धनबाद में एक खेल अकादमी की स्थापना आवश्यक हो गई है. इस अवसर पर पप्पू सिंह, पूर्व पार्षद अंकेश राज के अलावा रुपेश सिन्हा, प्रमोद यादव, उर्मिला यादव उपस्थित थे. आयोजन में क्लब के सचिव विकास कुमार साव का अहम योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/heavy-rain-warning-in-dhanbad-on-august-23-24/">यह

भी पढ़ें : धनबाद में 23-24 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही