Search

 
 
 

धनबाद : 'पहली रोटी गाय की' परंपरा को गोशाला ने बनाया जीवंत- रागिनी सिंह

 
Jharia : बस्ताकोला स्थित श्री झरिया गोशाला में घर की पहली रोटी गाय के नाम अभियान के तीन साल कुछ माह हो गए हैं. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी ने शनिवार को गोशाला पहुंचकर गाय को रोटी और गुड़-चना खिलाया. उन्होंने तुला दान में अपने शरीर के वजन के बराबर गाय का भोजन गोशाला को दान किया. रागिनी सिंह ने गोशाला कमेटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, मुरलीधर पोद्दार, अनिल खेमका, निशांत गोयनका, हरिराम गुप्ता आदि से मुलाकात की. कहा कि सनातन धर्म में परंपरा रही है कि परिवार में बनने वाली पहली रोटी गाय के हिस्से की होती है. बस्ताकोला गोशाला ने इस परंपरा को जीवंत रखा है. वर्तमान में यह एक अभियान का रूप ले चुका है. कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर बड़े-बड़े होटल व रेस्टोरेंट में जाकर पैसा खर्च कर चले आते हैं. यही जन्मदिन अगर गोशाला में आकर गोसेवा के रूप में मनाया जाया, तो उससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं होगा. गोशाला के संस्थापक अनिल खेमका ने कहा कि गोशाला में पहली रोटी गाय की परंपरा के 3 साल अधिक समय हो गए हैं. लोगों को जोड़कर इसे आगे भी बढ़ाएंगे. गाय के भक्तों की लंबी सूची बन चुकी है. यह भी पढ़ें : मेनका">https://lagatar.in/maneka-sardar-said-bye-to-bjp/">मेनका

सरदार ने बीजेपी को कहा बाय-बाय, दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही