Search

 
 
 

धनबाद :  बिना क्लास व पढ़ाई के दे दी परीक्षा, अब पास होने पर संशय

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी बिना क्लास किये परीक्षा देने को विवश हैं. 27 फरवरी को बीबीएमकेयू के सभी परीक्षा केंद्रों पर इंट्रोडक्टरी वोकेशनल स्टडीज विषय के अंतर्गत टैली एंड जीएसटी, बीसीए, बॉयोटेक, ईवीएस जीई-केमिस्ट्री, बीएससी, सीए-जीई (केमिस्ट्री), बीएससी, सीएस-जीई (केमिस्ट्री), कंप्यूटर, पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे लगभग एक दर्जन से अधिक विषयों की परीक्षा ली गई. मजे की बात यह रही कि इस नए कोर्स के लिए विवि के निर्देश के बाद भी किसी कॉलेज में शिक्षक की बहाली नहीं हुई. न ही इस विषय की कक्षाएं ही हुई. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे अधिकतर विद्यार्थियों ने बताया कि नया विषय होने की वजह से किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं थी. ऐसे में पढ़ाई नहीं हो पाई है. सेल्फ स्टडी के आधार पर परीक्षा देकर आए हैं. पास होने में संशय है.

  कॉपियों के मूल्यांकन में भी आएगी अड़चन

बता दें कि बीबीएमकेयू के लगभग सभी कॉलेजों में इंट्रोडक्टरी वोकेशनल पेपर 2 के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक विषयों के लिए शिक्षक नहीं रखे गए हैं. ऐसे में इन विषयों की परीक्षा देने वाले हजारों विद्यार्थियों की कॉपी का मूल्यांकन विश्वविद्यालय किससे कराएगा, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं. [caption id="attachment_566970" align="aligncenter" width="231"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/abhay-231x300.jpeg"

alt="" width="231" height="300" /> अभय कुमार[/caption] अभय कुमार : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थी अभय बताते हैं कि कॉलेज में मात्र दो दिन ही कक्षा हुई थी. तैयारी न के बराबर है. जैसे-तैसे प्रश्नों के उत्तर लिखें हैं. पास होंगे या नहीं इसमें संशय है. विद्यार्थियों के फेल होने की जिम्मेदारी विवि की होगी. [caption id="attachment_566972" align="aligncenter" width="214"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/abinash-rishi-214x300.jpeg"

alt="" width="214" height="300" /> अविनाश ऋषि[/caption] अविनाश ऋषि : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थी अविनाश ने बताया कि उनकी परीक्षा 15 मिनट देर से शुरू हुई. अतिरिक्त समय भी दिया गया. परीक्षा शुरू होने के समय कॉलेज में ऊहापोह की स्थिति रही. शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के सिस्टम और सिलेबस समझ नहीं आ रहा है. [caption id="attachment_566973" align="aligncenter" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kartik..-200x300.jpeg"

alt="" width="200" height="300" /> कार्तिक प्रजापति[/caption] कार्तिक प्रजापति : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे छात्र कार्तिक ने बताया कि परीक्षा के दौरान जो समझ आया, वह लिख दिया हूं. पढ़ाई हुई ही नहीं थी, इसलिए अब रिजल्ट क्या होगा इसको लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा है. [caption id="attachment_566974" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sanman-khan-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> सलमान खान[/caption] सलमान खान : पीके रॉय कॉलेज के विद्यार्थी सलमान ने बताया कि उसके लिए टैली एंड जीएसटी का पेपर पहले दो पेपर से अच्छा था, क्योंकि उसने पहले टैली की पढ़ाई की थी. जीएसटी के सवालों में थोड़ा उलझा. कॉलेज में कक्षा नहीं होने की वजह से उम्मीद है कि विवि का परीक्षा विभाग कॉपी मूल्यांकन में थोड़ी नरमी बरते. [caption id="attachment_566975" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/junaid-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> जुनैद[/caption] जुनैद : पीके रॉय कॉलेज के ही विद्यार्थी जुनैद ने बताया कि यदि घर में तैयारी नहीं करते हो फंस जाते. विवि प्रशासन अपना रेपुटेशन अच्छा बनाने के लिए बिना कक्षा लिए ही परीक्षा करा रहा है. जो सिलेबस बनाये गए हैं वह शिक्षकों को भी समझ नहीं आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही