Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नशा उन्मूलन के लिए गायत्री परिवार ने निकाली जागरण शोभायात्रा

Sindri: सिन्दरी (Sindri) गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार 7 जनवरी को जागरण शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा गायत्री मंदिर सिंदरी से निकली व रोहड़ाबांध चौक होते हुए शहरपुरा बाजार का भ्रमण कर वापस गायत्री मंदिर लौट गई. शोभायात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर व मदर टेरेसा स्कूल के छात्र छात्राएं हाथ में तख्ती लिये चल रहे थे. गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी शशिभूषण गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य समाज को नशामुक्ति के लिए जागरूक करना है. नशा से कई जिंदगियाँ उजड़ रही हैं. छात्रों ने नशा नाश की जड़ है भाई, इसका फल अति दुःखदायी के नारे लगाए. अभियान में गायत्री परिवार के इंद्रदेव पंडित, सुरेंद्र साह, रंजना कुमार, अशोक कुमार, संदीप सिंह, रौशन कुमार, रणधीर, ममता पांडेय, शांति साह, रेखा प्रसाद, सुमन प्रसाद, किरण लोहानी, संगीता साहु, सरस्वती देवी, उषा देवी, दिव्या श्रीवास्तव, धनबाद युवा मंडल गायत्री परिवार के प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, सविमं सिन्दरी प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, विनय कुमार, बेनी माधव झा, शोभाराम माँझी, सरोज तिवारी, मदर टेरेसा उच्च विद्यालय प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, रंजना शर्मा, उमा शर्मा, अनिता श्रीवास्तव, शमा परवीन, फिजा परवीन, मौसमी कुमारी, रश्मि सिन्हा सहित सैंकड़ों स्कूली छात्र छात्रा शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही