Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में कलशयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

 
Gomoh : गोमो में रविवार को कलशयात्रा के साथ चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ. विश्व गायत्री परिवार की ओर से टीआरएस कॉलोनी गोमो स्थित गायत्री मंदिर परिसर से सुबह में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सिर पर कलश लिये महिलाएं मंदिर प्रांगण से निकलकर गोमो बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर जीतपुर पहुंची, जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलशयात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची. शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान पंडितों ने विधिवत पूजन-अनुष्ठान कर कलश की स्थापना कराई. गायत्री मंत्र के उच्चारण से वातावरण गूंजायमान रहा. हरिद्वार से आए  गुरु श्रीराम तपस्या यादव ने कहा कि घट यानी कलश ब्रह्मांड का प्रतीक है. कलश पात्र में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है. घट सुंदर होने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. धन्य-धान्य की कमी नही होती. आयोजन को सफल बनाने में गोमो विश्व गायत्री परिवार के बी कुमार, घनश्याम प्रसाद, आरपी गुप्ता, भारत प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, मोतीलाल, जागेश्वर ठाकुर, संजय गुप्ता, महादेव बारी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मनोहर लाल महतो, मृत्युंजय श्रीवास्तव, उर्मिला गुप्ता, कुंती देवी, प्रेमलता देवी आदि का सहयोग सराहनीय है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही