Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में गायत्री मंदिर परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

 
Sindri : गायत्री ज्ञान मंदिर, सिंदरी परिवार ने शनिवार 1 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पूर्व प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी गायत्री मंदिर से निकलकर गुरुद्वारा मोड़, शहरपुरा बाजार, एसीसी हनुमान मंदिर, कुंवर सिंह चौक होते हुए वापस गायत्री मंदिर पहुंची. यहां शांति पाठ किया गया. रविवार को गायत्री ज्ञान मंदिर के साधना कक्ष में बारह घंटे का अखंड जाप प्रातः छह बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा. सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 09.30 से गायत्री मंदिर सिंदरी के प्रांगण में पांच कुंडीय हवन यज्ञ होगा. इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-raj-sinha-appeals-to-start-preparing-for-the-lok-sabha-elections/">

धनबाद : राज सिन्हा ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही