Search

 
 
 

धनबाद : BCCL के महाप्रबंधक तानाशाह हैं : सुबोध

 
Dhanbad : कांग्रेस नेता सुबोध सिंह ने कहा है कि कोई माई का लाल झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के रहते किसी गरीब की जमीन छीन कर जबरन खनन नहीं करवा सकता. सुबोध सिंह ने लगातार से कहा कि भौरा इजे एरिया के महाप्रबंधक तानाशाह हैं. बिना विस्थापन के ही 4 ए पेच और 2 पेच में खनन करवा रहे हैं. इससे विस्थापितों में भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन से जब विस्थापन के मुद्दे पर बात की जाती है, तो वह टालमटोल करती है. एस. एस. दास ने 26 जुलाई को पूर्व उप महापौर एकलव्य सिंह को वार्ता के लिए बुलाया था. वार्ता में एकलव्य की अगुवाई में जनता मजदूर संघ [बच्चा गुट] के प्रतिनिधि पहुंचे थे. विस्थापितों के पुनर्वास मुआवजा व नियोजन के कागजात मुख्यालय भेजने, बिजली पानी सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता की जा रही थी. वार्ता में प्रबंधन का कहना था कि 157 लोगों की सूची बनाई गई है. 27 लोगों ने आधार कार्ड नहीं दिया है. जैसे ही सभी के आधार कार्ड मिल जाएंगे, सूची एक साथ मुख्यालय भेजी जाएगी. इस पर मामला बिगड़ गया और हंगामा होने लगा. महाप्रबन्धक एस एस दास संदीप पासवान नामक विस्थापित के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे, जिससे एकलव्य सिंह आक्रोश में आ गए. दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. सुबोध सिंह के अनुसार एकलव्य सिंह ने महाप्रबन्धक से कहा कि जब तक 12 नम्बर के विस्थापितों  का सही पुनर्वास नहीं हो जाता है, तब तक भौरा 4 ए पेच और 2 पेच का काम ठप रहेगा. इसके बाद एकलव्य  सिंह समर्थकों के साथ कार्यालय से निकल गए. कार्यालय से निकलने के कुछ देर बाद पता चला कि महाप्रबन्धक ने सुदामडीह थाना में एकलव्य  सिंह सहित 7 लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. सुबोध सिंह ने कहा कि एफआईआर से वे लोग डरने वाले नहीं  हैं. विस्थापितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी. विस्थापितों को हक मिलने तक 4 ए पेच और 2 पेच का काम ठप रहेगा. यह भी पढ़ें : बरवाअड्डा">https://lagatar.in/dhanbad-three-contenders-for-president-of-barwada-chamber-of-commerce-voting-on-july-31/">बरवाअड्डा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही