Search

 
 
 

धनबाद : हर्ल के महाप्रबंधक ने की DAV स्कूल की सराहना

 
Sindri : हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के महाप्रबंधक कामेश्वर झा और एचआर मैनेजर विक्रांत कुमार 7 जुलाई को DAV पब्लिक स्कूल पहुंच कर बच्चों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बीच समय बिताया. ‌यहां पर जूनियर विंग के छात्रों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने पूरी तरह से जैव-उर्वरक से पोषित DAV स्कूल के जैविक खेत का दौरा किया. जैव-उर्वरक के उपयोग को बढ़ावा देने, बागवानी और लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल द्वारा की गई पहल की प्रशंसा की. श्री झा ने कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के उपयोग के कारण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विशाल दायरे और संभावनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने स्कूल के पारंपरिक यज्ञ में भाग लिया और छात्रों से बात की. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि DAV स्कूल  के प्रांगण में अतिथि के रूप में महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए वे गर्व का अनुभव कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : 89">https://lagatar.in/honorarium-to-teachers-of-89-model-schools-on-the-lines-of-kendriya-vidyalaya/">89

मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर मानदेय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही