Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में भूकंप की संभावनाएं जांचने पहुंचे गुजरात के भूगर्भ शास्त्री

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-will-strengthen-the-social-economic-form-by-uniting-the-vaishyas-shankar-gupta/">(Dhanbad)

जिले के सिंदरी में क्षेत्र में भूकंप की संभावनाओं का पता लगाने के लिए गुजरात के भूगर्भशास्त्रि‍यों की दों टीमें आई हैं. टीम दो दिनों से यहां टिकी हैं. टीम के सदस्‍यों ने 26 जून को सिंदरी के विभि‍न्‍न इलाकों में जाकर जांच की. एक टीम मनोज साहनी और दूसरी टीम विशाल चौधरी के नेतृत्व में धरती के अंदर अधिकतम 30 मीटर तक की गहराई में मिलनेवाले पत्थरों को इकट्ठा कर रही है. पत्‍थरों में यह पता लगाया जाएगा कि‍ इनकी कठोरता 75 प्रतिशत से ज्यादा है या कम. मनोज साहनी व विशाल चौधरी ने बताया कि टीम बोर होल लॉगिंग कर हर 10 मीटर के बाद मिलने वाले मैटेरियल यानी पत्थरों को इकट्ठा कर लैब भेजेगी. आगे चलकर उन पर शोध किया जाएगा. 75 प्रतिशत से ज्यादा कठोरता पाए जाने पर भूकंप की संभावना कम होती है. जानकारों की मानें, तो छोटानागपुर में पत्थरों की कठोरता 75% से ज्यादा है. इसलिए यहां भूकंप की संभावना कम रहती है. अगर भूकंप आता भी है तो नुकसान कम या नहीं के बराबर होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-lakh-check-handed-over-to-7-women-self-help-groups-in-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर में 7 महिला स्वयंसहायता समूहों को सौंपा 10 लाख का चेक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही