Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जियोफिजिक्स तकनीक ने खनन की चुनौतियों को बनाया आसान, जोखिम हुआ कम- डीटी

तकनीक के उपयोग से लगातार बढ़ रहा डीप सीटेड और ओपन कास्ट माइनिंग का रेंज

Dhanbad : बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल संजय कुमार सिंह ने कहा कि कोयला खदानों में जियोफिजिक्स की नई तकनीक ने खनन की चुनौतियों को काफी आसान बना दिया है. इससे जोखिम भी काफी हो गया है. वह 24 मार्च को आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के जीजीएलटी में आयोजित जियोफिजिकल एडवांसेज : नेचुरल रिसोर्सेस, एक्सप्लोरेशन, एनर्जी सिक्योरिटी और जिओहज़ार्ड (सीजीए 2023) विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि कोल इंडिया का डीप सीटेड माइनिंग पर विशेष जोर है. धनबाद के मुनीडीह में इसी तकनीक के जरिए जमीन के 600 मीटर नीचे से कोयला निकाला जा रहा है. ओपन कास्ट माइनिंग में भी 300 मीटर नीचे तक उत्खनन किया जा रहा है. माइनिंग रेंज को बढ़ाने और सुरक्षित खनन में इस तकनीक ने अहम भूमिका निभाई है. खनन में जियोफिजिकल एडवांसेज का परिणाम है कि आज हमें जम्मू कश्मीर में लिथियम के भंडार का पता चला है.

मशीन लर्निंग से डेटा संकलन हुआ सटीक : प्रो. राजीव शेखर

आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने कहा कि जियोफिजिकल एडवांसेज का फायदा यह है कि जमीन के नीचे के मिनिरल्स का पता लगाने के लिए हमें बोरहोल्स पर लाखों-करोड़ों खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता है. हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से डेटा संकलन कर सकते हैं. आईआईटी ने भी टेक्समिन के जरिये माइनिंग को दिशा देने का काम किया है. पहाड़ों पर टनल और सड़क बनाने में भी यह तकनीक ज्यादा कारगर है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-crowds-of-fasting-people-gathered-in-the-mosques-on-the-first-friday/">धनबाद:

मस्जिदों में पहले जुमे पर उमड़ी रोजेदारों की भीड़

देश भर के नामी तकनीकी संस्थान और कंपनियों के प्रतिनिधि ले रहे भाग 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने तीन दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन दीप जलाकर किया. सेमिनार में आईआईटी के विद्यार्थियों के अलावा देश के दर्जनों तकनीकी संस्थानों व कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. उद्धाटन सत्र को जियोफिजिक्स विभाग के एचओडी प्रो संजीव कुमार पॉल, समन्वयक प्रो यूपी सिंह ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर सह समन्वयक प्रो अनिल कुमार दुबे, प्रो शिव शंकर रॉय प्रो अर्जुन सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-giving-importance-to-obcs-from-organization-to-government-raj-sinha/">धनबाद

: संगठन से लेकर सरकार तक में ओबीसी को महत्व दे रही भाजपा-राज सिन्हा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही