Search

 
 
 

धनबाद को मिले 21 नए पुलिस इंस्पेक्टर, पुराने का हुआ तबादला

 
Dhanbad : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक ही जिले में 3 साल से जमे इंस्पेक्टर स्तर के 346 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई. यह तबादला चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया है. जारी सूची के अनुसार, धनबाद जिले में 21 नए पुलिस इंस्पेक्टर की पदस्थापना की गई है. इनमें अक्षय कुमार राय, राकेश कुमार गुप्ता, विष्णु प्रसाद राउत, राम नारायण ठाकुर, उषा रानी, जय प्रकाश महतो, रविकांत प्रसाद, मनजीत कुमार, मनोज कुमार पांडेय, आसित कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, सरस्वती कुमारी मिंज, राजेश कुमार, संजय कुमार, मनोहर करमाली, मो साजिद हुसैन, असीम कमल टोपनो, शशि रंजन कुमार व आशुतोष कुमार शामिल हैं. धनबाद रेलवे में भी दो इंस्पेक्टर की पदस्थापना की गई है. जिनमें नीलम भेंगरा एवं बाबू बंशी साव शामिल हैं. वहीं धनबाद जिले में लंबे समय से पदस्थापित इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-arrested-for-stealing-iron-from-katras-railway-station/">धनबाद

: कतरास रेलवे स्टेशन से लोहा चोरी कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही