Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जीजीपीएस की शाहीन बनी सीबीएसई 10वीं की जिला टॉपर

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद की शाहीन परवीन ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. शाहीन को स्टेट में भी दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. हालांकि सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के बाद टेबुलेशन की गड़बड़ी की वजह से पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार का नाम जिला टॉपर के रूप में ट्रेंड करता रहा. लेकिन सभी स्कूलों के रिजल्ट के मिलान के बाद देर रात स्पष्ट हुआ कि शाहीन को 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो दिल्ली पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार 99.2 से अधिक है.

  शाहीन का सपना डॉक्टर बनकर सेवा करने का

शाहीन ने बताया कि वह डॉक्टर बन कर समाज के गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती है. फ़िलहाल वह दिल्ली में है और अब साइंस संकाय में नामांकन लेने की तैयारी कर रही है. वह बताती हैं कि उसने दिल्ली में ही मेडिकल की तैयारी शुरू कर दी है. बताया कि वह रोजाना केवल दो से तीन घंटे ही पढ़ाई करती थी, लेकिन परीक्षा के समय उसने रिवीजन पर ज्यादा जोर दिया. वह फोकस्ड पढ़ाई करने पर जोर देती है. सिर्फ पढ़ाई के लिए ही इंटरनेट का उपयोग करती थी. उसका घर झरिया उपरकुल्ही में है, पिता सलीमुद्दीन बिजनेसमैन हैं, जबकि माता शबाना परवीन गृहिणी है. शाहीन ने बताया कि उसकी सफलता में उसके परिजनों के साथ उसके शिक्षकों का अहम योगदान रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-district-jump-rope-championship-competition-held-at-buds-garden-school-rajganj/">धनबाद:

बड्स गार्डन स्कूल राजगंज में हुई जिला जंप रोप चैंपियनशिप प्रतियोगिता [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही