Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: घटवार समाज ने विधायक चमरालिंडा का किया पुतला दहन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  घटवार आदिवासी महासभा ने 2 मार्च गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर विशुनपुर के विधायक चमरालिंडा का पुतला दहन किया. समाज के प्रदेश संयोजक सहदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि आदिवासी दर्जा देने की मांग को लेकर 70 साल से संवैधानिक तरीके से घटवार आदिवासी महासभा द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. विधानसभा से लोकसभा तक कई बार राजनीतिक पार्टियों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया है. लेकिन कुछ दिनों पहले विशनपुर विधायक चमरालिंडा द्वारा उनकी मांगों के विरोध में असामाजिक भाषा का प्रयोग किया गया. घटवार आदिवासी समाज के लोगों आक्रोश है एवं समाज इसकी कड़ी निंदा करता है. मौके पर जिला जिला अध्यक्ष गोपाल राय, अधिवक्ता रमेश राय, प्रेम राय, सुभाष सिंह, ललन राय, सुरज राय, दुर्योधन राय, मनोज राय, लखन राय, यमुना प्रसाद राय, बहादुर राय, मनभुल राय मानिक राय सहित समाज के कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही