Search

 
 
 

धनबाद : घटवार आदिवासी महासभा ने निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा को दिया समर्थन

 
Nirsa Bazar : घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा की बैठक सोमवार को निरसा के साहू धर्मशाला में हुई. बैठक में धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को समर्थन देते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थीं. महासभा के महामंत्री गोपाल राय ने महागठबंधन प्रत्याशी रूप चटर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि  वह जनप्रतिनिधि नहीं हो सकते. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि अरूप चटर्जी मेरे पति सुशांतो सेनगुप्ता का हत्यारा है. वह सोचा था कि गांव के गरीब बेटा को हत्या कर हम अपना यहां सिक्का चलाएंगे, परंतु यहां के लोगों ने ऐसा होने नहीं दिया. इस बार भी यहां की जनता अरूप चटर्जी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कर चुकी है. बैठक में महासभा के दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/out-of-682-candidates-of-first-phase-174-have-criminal-cases-registered-against-them/">पहले

चरण के 682 उम्मीदवारों में से 174 पर अपराधिक मामले हैं दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही