Search

 
 
 

धनबाद : गुलाम नबी ने खूब सत्ता सुख भोगा, कोई पद नहीं मिला तो पार्टी छोड़ दी- ब्रजेंद्र

 
Dhanbad : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने पर धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-congress-jmm-cant-handle-their-mlas-blaming-bjp-annapurna/">(Dhanbad)

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 26 अगस्त को जारी बयान में उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो हमेशा सत्ता में रहकर मलाई खाते रहे. गुलाम नबी आजाद 50 वर्षों तक किसी न किसी रूप में कांग्रेस में रहकर मंत्री, एमपी से लेकर संगठन में ऊंचे पदों पर रहे. उनसे ज्यादा कोई नेता सत्ता सुख नहीं भोगा होगा. आज जब वह कोई पद पर नहीं थे, तो पार्टी छोड़ दी और कह रहें है कि कांग्रेस भटक गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जेल जाने पर कई दिनों तक जेल में रहे. मैं कहना चाहता हूं उस समय देश के लाखों कार्यकर्ता जेल भरो अभियान के तहत कई दिनों तक जेल में रहे. ये वैसे लोग थे, जिन्हें न तो कोई पद मिला और न ही कभी मंत्री बने. इसके बावजूद पार्टी में रहकर देश की सेवा की. दरअसल, आजाद का त्यागपत्र व्यक्तिगत है और गलत बयानी कर रहे हैं. ऐसे लोगों को कांग्रेस के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं है. ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और सोनिया गांधी के नेतृत्व में अच्छा काम कर रहीं है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/instructions-to-improve-cleanliness-passenger-amenities-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही