Search

 
 
 

धनबाद : गिरि‍डीह ने जेएससीए मेथड से पश्चिमी सिंहभूम को 24 रनों से हराया

 
Dhanbad : जेएससीए अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में वर्षा से बाधित मैच में रांची और गिरिडीह ने अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल कर लिए हैं. इस जीत के साथ ही दोनों टीमें दो-दो मैच जीत ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318259&action=edit">(Dhanbad)

जिले के टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में खेले गए मैच में गिरिडीह ने जेएससीए मेथड से पश्चिमी सिंहभूम को 24 रनों से मात दी. गिरिडीह ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए. कुमार अंकित ने चार चौके व आठ छक्‍कों की मदद से  84 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, आलोक कुमार ने 38, गौतम कुमार ने 18 और विक्‍की अग्रवाल ने 24 रन बनाए. पश्चिमी सिंहभूम के विशाल साव ने 21 और अखिलेश यादव ने 22 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. बाद में बारिश की वजह से जब खेल रुका, उस समय पश्चिम सिंहभूम का स्‍कोर 31 ओवर में छह विकेट पर 121 रन था. जेएससए मेथड के अनुसार उस वक्‍त टारगेट 146 रन था. आशीष तंवर 40 पर खेल रहे थे. तौसीफ अहमद 26 और मोहीब अब्‍बास 19 रन बनाकर अउट हुए. कुमार अंकित ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाते हुए 27 रन पर तीन विकेट लिए और मैन आफ द मैच चुने गए. मैच रेफरी मनोज यादव ने उन्‍हें पुरस्‍कृत किया.

रांची ने देवघर को 41 रनों से दी मात

दूसरे मैच में रांची ने जेएससीए मेथड से देवघर को 41 रनों से हरा दिया. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रांची ने उत्‍तम कुमार (62 रन, 57 गेंद, छह चौके व तीन छक्‍के) और हिमांशु गुप्‍ता (54 रन,  51 गेंद, पांच चौके व तीन छक्‍के) की अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 241 रन बनाए. इसमें आदर्श गिरि के 44, नकुल यादव के 34 और प्रिंस सिंह के 28 रनों का योगदान रहा. देवघर के साकेश कुमार भार्गव ने 34 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अंकित राज व अनिकेत शर्मा को एक-एक विकेट मिला. जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर को 31वें ओवर के बाद  बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा. उस समय देवघर ने तीन विकेट पर 128 रन बनाए थे. जबकि जेएससीए मेथड के अनुसार उस वक्‍त जीत के लिए 170 रन बनाने थे. हार्दि‍क पंजवानी 65 और शुभम कुमार 34 रन बनाकर खेल रहे थे. हार्दिक पंजवानी को मैन आफ द मैच चुना गया.उन्‍हें धनबाद क्रिकेट संघ के कोषाध्‍यक्ष ललित जगनानी ने पुरस्‍कार प्रदान किया. इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्‍य बिनय कुमार सिंह, मैच रेफरी सब्‍बीर हुसैन, डीसीए के संयुक्‍त सचिव बाल शंकर झा, सहायक कोषाध्‍यक्ष सुनील कुमार, अंपायर नीरज पाठक व हेमंत ठाकुर मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318213&action=edit">धनबाद:

गोल्फ ग्राउंड पार्क के बाहर शुरू हो गई पार्किंग की व्यवस्था [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही