Search

 
 
 

धनबाद : कोयला खनन को कतरास आए गिरिडीह के युवक की मौत, पत्नी बोली- हत्या हुई है

 

मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों का थाना में हंगामा, धरने पर बैठे

Katras : कतरास के लकड़का में कोयला खनन के दौरान गिरिडीह के हरलाडीह निवासी युवक जालो कोल्हो की करंट लगने से मौत हो गई. घटना 8 जुलाई शनिवार की रात की है. सूचना मिलते ही रविवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने शव को लेकर कतरास थाने में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया. मुआवजा की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना पर बैठ गए. पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. परिजनों के अनुसार, जालो कोल्हो की मौत करंट लगने से हुई है. मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि पति लकड़का में बीते मंगलवार को हाजरी में काम करने आया था. किसी ने उसकी हत्या कर शव लकड़का के जंगल में फेंक दिया. मृतक के साथी विनोद टुडू ने बताया कि कोयला कटाई करने 6 मजदूर हरलाडीह से आये थे. उन लोगों को प्रति बोरा 18 रुपया मजदूरी का भुगतान किया जाता था. हरलाडीह पंचायत के मुखिया जगदीश सोरेन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-minister-will-come-on-12th-will-inspect-the-fire-affected-area/">धनबाद

: कोयला मंत्री 12 को आएंगे, अग्निप्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही