Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, चार युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में एक युवती (25) ने शनिवार 6 अगस्त को चार लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ कर हाजत में बंद कर दिया है. परिजनों को खबर मिली तो बैचेन हो गए. एक पंचायत प्रतिनिधि के दरबार में दस्तक दे अपने बेटों को बचाने की गुहार लगाई. चारों को बचाने का प्रयास चल रहा है. युवती पर लिखित शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि किसी को छोड़ा नहीं गया है.

 बंगाल की रहनेवाली है लड़की

मामला शुक्रवार रात करीब दस बजे का है. एक स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि ने गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव को मोबाइल पर सूचना दी कि चार युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है. सूचना मिलने पर पुलिस रेस हो गयी और राजपुरा कोलियरी के समीप झाड़ी में छिपे चारों युवकों को दबोच कर हाजत में बंद कर दिया. इसके बाद युवती की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. युवती ने बताया कि वह बंगाल की है. रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने बुलाया था.

 रोजगार का झांसा देकर बुलाया था युवक ने

युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे. वह कुछ समझ पाती कि हथियार का भय दिखा सभी ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर लोग जुट गये. किसी ने पंचायत प्रतिनिधि को जानकारी दी. उसने गलफरबाड़ी पुलिस को सूचना दी. गलफरबाड़ी पुलिस पहुंची और चारों युवकों को दबोच लिया.

  लड़की काफी डरी हुई है : थानेदार

गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव ने कहा कि युवती काफी डरी हुई है. परिजनों का नाम एवं पता नहीं बता पा रही है. अब वह लिखित शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने की बात कर रही है. युवकों से पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/the-vicious-para-teacher-of-dhanbad-was-imprisoned-for-twenty-years/">धनबाद

के दुराचारी पारा शिक्षक को बीस वर्ष कैद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही