Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोशाला पुलिस व वाहन के ड्राइवर पर लड़की ने लगाया मारपीट का आरोप

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोशाला ओपी क्षेत्र के तासरा तालाब के समीप रविवार 7 अगस्त सुबह को शौच के लिए गई लड़की और तासरा के रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने पेट्रोलिंग वाहन के ड्राइवर पर डंडे से पीटने और गाली गलौज का आरोप लगाया है. इधर पुलिस कोयला चोरी में छापेमारी के दौरान पिटाई की बात कह रही है.

               लड़की व एक अन्य व्यक्ति घायल

[caption id="attachment_382168" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jakham-300x167.jpeg"

alt="" width="300" height="167" /> अपना जख्मी हाथ दिखाती लड़की[/caption] पिटाई से लड़की विनिता सिंह और वह व्यक्ति घायल हो गया है. स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. तासरा प्रोजेक्ट के समीप ग्रामीणों ने जमा हो कर गोशाला पुलिस पर कार्रवाई की मांग की. सभी गोशाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंह बस्ती के रहने वाले हैं. घायल लड़की ने बताया कि वह शौच के लिए तालाब आई थी, तभी थाने की पेट्रोलिंग गाड़ी में थाना प्रभारी विकास महतो, एक पुलिस कर्मी और चालक गाड़ी से उतरा. चालक रंजित मंडल गाली गलौज करते हुए डंडे से पीटने लगा. पूछने पर कहा कि घर में बाथरूम नहीं है, यहां क्यों आई हो. घायल व्यक्ति ने बताया कि वह यहां साढ़ू के घर आए थे. इधर घूम रहे थे, तभी पुलिस वाले आकर मारपीट करने लगे.

  आरोप गलत: ओपी प्रभारी

गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने कहा कि तासरा प्रोजेक्ट के समीप चोरी का 3 से 4 टन कोयला रखे होने की सूचना पर छापेमारी करने गए थे. कई लोग भाग गए, जबकि कुछ लोग गाली गलौज करने लगे और पत्थर चलाने लगे. एक लड़की को पकड़े जाने पर एक-दो डंडा मारा गया है. उनलोगों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-arup-chatterjee-supported-the-movement-of-highway-owners/">धनबाद

:पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया हाइवा मालिकों के आंदोलन का समर्थन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही