Search

 
 
 

धनबाद : महुदा रेलवे स्टेशन पर युवती ने जहर खा आत्महत्या का किया प्रयास

 
Baghmara  : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/youth-at-dhanbad-station-rail-line-jammed-tension/">(Dhanbad)

जिले के महुदा रेलवे स्टेशन पर फुटओवरब्रि‍ज के निकट एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. घटना 16 जून देर रात की है. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों की नजर पसीने से लथपथ घबराई युवती पर पड़ी. वह बुकिंग ऑफि‍स के पास फुटओवरब्रिज की सीढ़ि‍यों पर बैठी थी. काफी बेचैन दिख रही थी. पूछताछ में उसने अपना नाम मुस्‍कान बताया.कहा कि उसने जहर खा लिया है. यह सुनते ही आरपीएफ जवानों ने सक्रि‍यता दिखाते हुए पहले उसका प्राथमिक उपचार कराया. फि‍र फोन कर परिजनों को बुलाया और युवती को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया.

सिंगड़ा बस्ती के अल्ताफ संग 1 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

घटना के संबध में आरपीएफ महुदा के एएसआई मनोज कुमार दास ने बताया कि पूछताछ में युवती ने अपना नाम मुस्कान बताया. कहा कि सिंगड़ा बस्ती निवासी असीरूद्दीन अंसारी के पुत्र अल्ताफ राजा के साथ करीब एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्‍य सदस्‍य उसे प्रताड़ि‍त करने लगे. पति उसके साथ अक्‍सर मारपीट करता था. गुरुवार को भी पति अल्ताफ राजा ने उसके साथ मारपीट की. गाली-गलोज भी किया. प्रताड़ना से तंग आकर वह दोपहर बाद घर से निकलकर स्टेशन आ गई और अपने साथ लाई कीट नाशक दवा को खाकर खुद को समाप्‍त करने का प्रयास किया. आरपीएएफ की सूचना पर परिजन महुदा रेलवे स्‍टेशन पहुंचे और एंबुलेंस से इलाज के लिए एनएनएमएमसीएच ले गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-of-youth-against-agneepath-scheme-in-dhanbad-many-trains-canceled/">धनबाद

में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हंगामा, कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही