Search

 
 
 

धनबाद : प्रेम संबंध बना शादी से इनकार पर युवती ने दी जान

 

वासेपुर की घटना, रेलवे लाइन से शव बरामद

Dhanbad : धनबाद के वासेपुर में बुधवार को एक युवती का शव आरा मोड़ के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा मिला. युवती के घर वालों ने मटकुरिया बस्ती निवासी युवक शोएब कुरैशी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. कहा कि शोएब ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया. इससे युवती मानसिक अवसाद में चली गई और मौत को गले लगा लिया. सूचना पाकर बैंक मोड़ थाना व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि युवती का पिछले छह माह से शोएब कुरैशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. घर वालों युवती को समझाया-बुझाया था. उन्हें लगा कि अब दोनों के बीच कुछ नहीं है. लेकिन बीते एक सप्ताह से युवती बहुत उदास रह रही थी. घर वालों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था. इसके बाद शादी से इनकार कर दिया. मंगलवार की शाम करीब छह बजे से लड़की घर से गायब थी. बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उसका शव रेलवे लाइन पर मिला. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-vice-president-accuses-tundi-mla-of-arbitrariness/">धनबाद

: जिप उपाध्यक्ष ने टुंडी विधायक पर लगाया मनमानी का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही