Search

 
 
 

धनबाद: झरिया के कोयरीबांध में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध स्थित साउथ झरिया मोहल्ला में 32 वर्षीय समरी कुमारी युवती ने अपने आवास में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मंगलवार 31 मई की सुबह घर और आसपास के लोगों को मालूम हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फंदे से झूलते शव को नीचे उतारा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा

 गुजर चुके हैं मां-बाप, बड़ी बहन के घर रहती थी युवती

स्थानीय लोगों ने बताया कि मां-बाप के गुजर जाने के बाद से ही युवती समरी कुमारी अपनी बड़ी बहन रुणा देवी और जीजा शिवा बाउरी के साथ रहती थी. शिवा बाउरी तमिलनाडु में काम करते हैं. बड़ी बहन रुणा देवी ने बताया कि सुबह छह बजे उनके पुत्र ने देखा कि अंदर के कमरे में करकट की पाइप से फंदा डाल समरी कुमारी लटकी हुई है. पुत्र ने घर के दूसरे सदस्यों को भी जानकारी दी. पड़ोसियों को बताया और पुलिस को जानकारी दी. स्थानीय पूर्व पार्षद अनूप साव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. युवती के माता पिता नहीं हैं, जिससे वह तनाव में रहती होगी. झरिया थाना के एएसआई के पी. यादव ने बताया कि जांच जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-500-children-die-every-year-in-snmmch/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में हर साल 500 बच्चों की मौत ! [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही