Search

 
 
 

धनबाद : ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से कटकर युवती की मौत

 
Nirsa : धनबाद जिले के निरसा स्थित शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा के समीप 26 अगस्त की शाम ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई. युवती की पहचान नहीं हो पायी है. घटना शाम करीब 5 बजे अप लाइन पर घटी. पास में ही बकरी चरा रही महिला ने बताया कि युवती मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रही थी. ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस ट्रेन जब सामने आई तब भी वह ट्रैक से नहीं हटी और खड़ी रह गई. ट्रेन से कटकर उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की. इस बीच सूचना पाकर कुमारधुबी जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मृत युवती की पहचान में जुटी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-coal-laden-truck-stuck-in-mud-villagers-handed-over-to-police/">धनबाद

: अवैध कोयला लदा ट्रक कीचड़ में फंसा, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही