Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में निगम के पिकअप वाहन की चपेट में आकर बच्ची की मौत

 
Katras : कतरास के रामकनाली स्थित बीसीसीएल कार्यालय के समीप गुरुवार को नगर निगम के कचरा उठाने वाले पिकअप वाहन की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई. 11 वर्षीया बच्ची स्थानीय निवासी शाहीद अंसारी की बेटी थी. हादसे के बाद लोगों ने पिकअप वाहन को रोक दिया और बच्ची को उठा कर आनन-फानन में अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने रामकनाली-पचगढ़ी मुख्य मार्ग को ईंट-पत्थर रख कर बाधित कर दिया. रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. बताया गया कि नगर निगम का पिकअप वाहन रोजाना की तरह गुरुवार को भी कचरा उठाने के लिए रामकनाली पहुंचा. वाहन चालक ने दुर्गा पूजा को लेकर लोगों से बख्शीष की मांग की. बख्शीष का पैसा देने के बच्ची सड़क के एक छोर से दूसरे छोर जाने लगी. तभी पिकअप वाहन के चक्के के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई. आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय नर्सिंग ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. घटना से गुस्साए ग्रामीण रामकनाली ओपी पहुंचकर हंगामा किया और दोषी पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी. आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. यह भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-the-mortal-remains-of-industrialist-ratan-tata-reached-worli-crematorium-cremation-with-state-honors-in-some-time/">मुंबई

: वर्ली श्मशान घाट पहुंचा उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर, कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही