Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में कुएं में गिरने से बच्ची की मौत, पिता बोले- हत्या हुई है

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ में गुरुवार को 3 वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृत बच्ची की शिनाख्त गांव के पंकज महतो की बेटी अंजना कुमारी के रूप में हुई. परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका व्यक्त की है. ग्रामीणों ने बताया कि अचानक बच्ची के लापता हो जाने से परिजन परेशान होकर इधर-उधर खोजने लगे. जब कुएं में झग्गड़ डाला गया, तो बच्ची पानी के अंदर से निकली. उसे बाहर निकालकर परिजन साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां से धनबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की नाक से झाग निकल रहा था. इसे देखकर पिता पंकज कुमार ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या हुई है. पिता तोपचांची थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-educate-daughters-well-family-and-society-will-develop-4-news-including-jip-president//">संथाल

: बेटियों को खूब पढ़ाएं, परिवार व समाज का होगा विकास- जिप अध्यक्ष समेत 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही