Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:जोड़ापोखर में वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत

Jharia : झरिया (Jharia)   जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बूढ़ीबांध के असंगठित मजदूर दिलीप हाड़ी की चार वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी सोमवार 30 जनवरी की संध्या घर के समीप खेल रही थी. तभी वहां से गुजर रहे पानी वाहक टाटा मैजिक जेएच 10 सीएल-7137 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद एनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लड़की के पिता पुणे के एक मेस में खाना बनाने का काम करते हैं. उन्हें सूचना दे दी गई है. मृतका की मां रूपा देवी, बड़ी बहन वैष्णवी, भाई बलिराम, चाचा महेश हाड़ी का रो रो कर बुरा हाल है. मुआवजा की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया है. थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे व वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही