Search

 
 
 

धनबाद: बच्ची कुएं में गिरी, बचाने के लिए कूदी मां, दोनों की मौत

 
Baghmara: बाघमारा (Baghmara)  तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बनतुलसी धौडा मे स्थित एक कुएं में डूब जाने से शनिवार 28 जनवरी को 30 वर्षीय मालो देवी व उसकी सात वर्षीय बेटी बाबी कुमारी की मौत हो ग‌ई. सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. घटना के वक्त मृतका का पति 35 वर्षीय सुबोध भुइयां मजदूरी करने गया था. परिजनों ने बताया कि महिला अपनी दो पुत्रियों को अ  साथ लेकर घर से थोड़ी दूर स्थित एक कुएं पर नहाने और कपड़े धोने के लिए ले गई थी. बड़ी पुत्री बाबी बाल्टी में रस्सी बांधकर कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी. उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद ग‌ई. दोनों को कुएं में गिरता देख छोटी बच्ची दौड़ कर भागी और परिजनों को जानकारी दी. परिजन के अलावा कई लोग घटनास्थल पर आए और दोनों को कुएं के बाहर निकाला. आनन-फानन में उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो ग‌ई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग प्रबंधन और नगर निगम को जिम्मेदार बता रहे हैं. उनका कहना है कि 12 वर्ष पूर्व उन्‍हें आर‌एन सिंह चंन्दौर से विस्थापित कर यहां बसाया गया है, लेकिन प्रबंधन पानी की व्यवस्था नहीं कर सका है. घटना के 2 घंटे के बाद तेतुलमारी थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की. तत्पश्चात इसके बाद स्वजनों से जानकारी ली. इधर स्वजन मृत मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे, लेकिन लोगों के समझाने के बाद तैयार हुए. तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. फिलहाल मृतका के माता-पिता के बाराचट्टी (गया), बिहार से आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही