Search

धनबाद:  बलियापुर रोड पर सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, युवक घायल

Govindpur :  गोविंदपुर थाना अंतर्गत बलियापुर रोड पर गोड़तोपा बरवाटांड़ में 28 मई की देर रात सड़क दुघर्टना में 22 वर्षीय अनीशा खातून की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय ममेरा भाई साजिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वह कोमा में चला गया है. इलाज असर्फी अस्पताल धनबाद में हो रहा है. सोमवार 29 मई को पोस्टमार्टम के बाद गोविंदपुर पुलिस ने अनीशा का शव परिजनों को सौंप दिया. वह बलियापुर के डांगे पाड़ा निवासी मुस्लिम अंसारी की पुत्री थी. साजिद अंसारी निरसा के सिजुआ निवासी शहीद अंसारी का पुत्र है. दोनों देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिवपुर गोविंदपुर रहे थे. बलियापुर रोड पर गोड़तोपा बरवाटांड़ में मुखिया विनोद रजवार के घर के पास किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को धक्का दे दिया. दोनों सड़क किनारे फेंका गए. आवाज सुनकर मुखिया विनोद रजवार जगे और गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और दोनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनीशा को मृत घोषित कर दिया और बेहतर इलाज के लिए साजिद को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद अनीशा की अंतिम क्रिया डांगेपाड़ा में कर दी गई. वह झामुमो के गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष तस्लीम अंसारी की भांजी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp