Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टाटा म्यूचुअल फंड के ऑफिस में युवती की हत्या, मैनेजर पर आरोप

Advertisement
Advertisement

बैंकमोड़ श्रीराम प्लाजा के ऑफिस की घटना, पीठ में चाकू से वार, परिजनों ने कार्यालय खुलवाकर निकाला शव

तीन महीने पहले छोड़ी थी नौकरी, दिसंबर में हुई थी शादी

Dhanbad : बैंकमोड़ श्रीराम प्लाजा स्थित टाटा म्यूचुअल फंड के कार्यालय में युवती निशा कुमारी का शव बरामद हुआ है. कार्यालय दो दिनों से बंद था. युवती के परिजनों ने संदेह होने पर कार्यालय खुलवाया तो शव पड़ा मिला. निशा कुमारी कंपनी की पूर्व कर्मचारी थी. तीन महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. परिजनों ने ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद पर निशा की हत्या का आरोप लगाया है. ब्रांच मैनेजर फरार है. पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य तलाश रही है. छानबीन में युवती के पीठ पर चाकू से वार के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. मनईटांड छठ तालाब के पास रहने वाली निशा कुमारी ने तीन माह पहले ही कंपनी छोड़ी थी. उसका रिश्ता लगा तो उसने कंपनी छोड़ दी थी. सात दिसंबर को उसकी शादी हुई थी. इसी सप्ताह अपनी एक दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए वह मायके आई थी. रविवार की दोपहर अपने पिता के साथ बैंकमोड़ आई और दोस्त के लिए गिफ्ट खरीदने की बात कही. इसके बाद उसके पिता दोपहर करीब एक बजे बैंकमोड़ में उसे छोड़ कर चले गए. ढाई बजे के बाद परिजनों ने खोज-खबर के लिए मोबाइल पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. शाम होने के बाद भी मोबाइल बजता रहा और कोई रिस्पांस नहीं मिला तो घर वालों ने बैंकमोड़ थाने में खबर कर दी. लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने कहा खोजबीन की जाएगी.

घर वालों ने खुद तलाशी लाश

शाम के बाद घर वालों ने निशा की खोज शुरू की. उसका लोकेशन चेक किया तो बैंकमोड़ के आसपास का पाया. इस कारण परिवार के सारे लोग बैंकमोड़ इलाके में फैल गए और तलाश करने लगे. देर रात तक तलाशी के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, तो घर लौट गए. सोमवार की सुबह फिर से तलाश में जुट गए. तभी किसी ने कहा कि कार्यालय खुलवा कर देखा जाए, तब घर वालों ने ऑफिस के कर्मचारी को फोन कर चाबी मंगवाई और ऑफिस खुलवा कर देखा, तो एक टेबल पर निशा का शव पड़ा मिला. पास में ही उसके दोनों चप्पल फेंके पड़े थे. शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए. फिर पुलिस को सूचना दी गई. 

ब्रांच मैनेजर के पास रहती है दूसरी चाबी

कार्यालय की दो चाबियां हैं, एक चाबी कर्मचारी के पास और दूसरी ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद के पास रहती है. निशा के परिजनों ने कर्मचारी के पास से चाबी लेकर बंद दफ्तर को खुलवाया था, रविवार को कार्यालय बंद था. इस कारण इन दोनों में से ही कोई एक चाबी का उपयोग कर सकता है. घर वालों का कहना है कि किसी बहाने से मैनेजर ने निशा को बंद कार्यालय में बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर फरार हो गया. इधर ब्रांच मैनेजर के सरायढेला स्थित आवास पर पुलिस गई तो पता चला कि वो रात से ही घर पर नहीं है. अपना फोन भी घर पर ही छोड़ कर फरार हो गया है.

निशा की शादी में सक्रिय था मैनेजर

निशा के भाई गौरव ने बताया कि पिछले 7 दिसंबर को बहन की शादी हुई थी. अक्टूबर में रिश्ता लगने के बाद निशा ने कंपनी छोड़ दी थी. लगभग एक साल तक निशा ने कंपनी में जॉब किया थी. हांलाकि नवंबर तक उसका ऑफिस में आना-जाना था. कभी-कभार वो आफिस जाती थी. शादी के कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर सक्रिय तौर पर शामिल था. अपनी बेटी को लेकर नीरज ने सभी कार्यक्रम में उपस्थित हुआ था. तब ऐसा नहीं लगा कि वो किसी बात पर निशा की हत्या कर सकता है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बैंकमोड़ पुलिस इस वारदात को लेकर साक्ष्य तलाशने में जुटी है. श्रीराम प्लाजा में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इन कैमरों में पुलिस मैनेजर की फुटेज को तलाश रही है. संडे के दिन कार्यालय कैसे खुला था, इसकी पड़ताल की जा रही है. यह  भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/51036-new-voters-of-dhanbad-will-vote-for-the-first-time-in-lok-sabha-elections/">धनबाद

के 51036 नए मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही