Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोविंदपुर में युवती का अपहरण के बाद दुष्कर्म, भागकर बचाई जान

Dhanbad : गोविंदपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना 18 जनवरी की रात की है. युवती 19 जनवरी को गोविंदपुर थाना पहुंची और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. आरोपी जंगलपुर गांव निवासी नौशाद अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र मकसूद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि आरोपी मकसूद अंसारी मोबाइल पर फोनकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था. उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे था. जब युवती उसकी धमकियों में नहीं आई, तो बुधवार की रात करीब 9.30 बजे अपने तीन साथियों के साथ कार से उसके घर आया और जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गया. जंगल में उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके तीन साथी उसे मदद कर रहे थे और हंस रहे थे. युवती ने बाया कि वह रात करीब 2.30 बजे कसी तरह भागकर जंगलपुर के मुखिया कार्यालय पहुंची और गार्ड से मदद की गुहार लगाई. गार्ड की सूचना पर युवती के पिता ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और पीड़िता को घर ले गए. गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोषी को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/pms-exam-discussion-will-be-telecast-live-in-dhanbad-schools-on-27th/">धनबाद

के स्कूलों में 27 को पीएम के परीक्षा पे चर्चा का होगा सीधा प्रसारण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही