Search

धनबाद: छात्रा ने सहेली के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी वसंत सिंह की 19 वर्षीय पुत्री काम्या कुमारी ने रविवार की देर रात सहेली पूजा नोनिया के एन एच टू स्थित हडियाजाम ईसीएल क्वार्टर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सहेली में गहरी मित्रता थी. दोनो सहेली का एक दूसरे के घर आना जाना था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सहेली पूजा नोनिया गोपालपुर स्थित काम्या के घर गई तो वह भी उसके साथ हडियाजाम ईसीएल क्वार्टर में आ गई.  वहीं देर रात काम्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों सहेलियां आज सोमवार को परीक्षा देने जाने वाली थी. सुबह जब घर के लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटकी मिली. घर के लोग भयभीत हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों को खबर दी. खबर पा कर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन में जुट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp