Search

 
 
 

धनबाद : स्कूल बस से कुचलकर छात्रा की मौत

 
Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के हीरक रिंग रोड में धांगी मोड़ के समीप शुक्रवार को धनबाद पब्लिक स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवती  मुस्कान गोस्वामी (22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस उसे कुचलते हुए निकल गई.  मुस्कान बीबीएमकेयू में सेकेंड ईयर की छात्रा थी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएसएनएमसीएच भेज दिया. मुस्कान के पिता विजय कुमार गोस्वामी का निधन पहले ही हो चुका है. माता छोटे-मोटे काम कर परिवार चलाती हैं. चाचा संजय कुमार गोस्वामी ने बताया कि मुस्कान दोपहर में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे के करीब धनबाद पब्लिक स्कूल की बस ने उसे चपेट में ले लिया .घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-70-students-of-mother-teresa-school-visited-bit-sindri/">धनबाद

: मदर टेरेसा स्कूल के 70 छात्रों ने बीआईटी सिंदरी का किया भ्रमण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही