धनबाद: एसएसएलएनटी कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षक संग मनाई होली
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्राओं ने होली मनाई. शिक्षिकाएं और छात्राएं पीले और लाल वस्त्रों से सुसज्जित थी. छात्राओं ने बिहु, संथाली, ब्रज, कान्हा नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी. प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली सहित हर त्योहार का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. इसलिए हमें अपने संस्कृति से जुड़ना चाहिए. संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीना कुमारी ने होली के कई गीत गाए. इस अवसर पर प्रो-इंचार्ज डॉ सरिता श्रीवास्तव, डॉ कविता, शोभा सरिता, सुनीता हेम्ब्रम, नीलू कुमारी, सुमिता तिवारी, सुजाता मिश्र सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment