Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम के शैक्षणिक टूर पर दुर्गापुर से पहुंची छात्राएं

 

छात्राओं ने कहा-प्रेरणाप्रद रही यात्रा, उच्चस्तरीय तकनीक की जनकारी मिली

Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम के शैक्षणिक टूर पर 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से चार अलग-अलग स्कूलों की 37 छात्राएं पहुंची. सभी छात्राएं 12 वीं कक्षा की थीं. संस्थान में उन्हें टेक्समीन, एसीआईसी, एनभीसीटीआई समेत अन्य प्रयोगशालाओं को दिखाया गया तथा वहां लगी मशीनों की सविस्तार जानकारी दी गई. जिन स्कूलों से छात्राएं आई थीं उन स्कूलों के नाम- जवाहर नवोदय विद्यालय दुर्गापुर, विधाननगर गर्ल्स हाईस्कूल, केद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, केंद्रीय विद्यालय सीएमईआरआई है. छात्राओं के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय में बायोलॉजी के शिक्षक निर्मल कुमार मंडल और गणित की शिक्षिका तनिष्ठा दास भी आई थीं. प्रयोगशालाओं को देखने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा विदिशा ने बताया कि आईआईटी-आईएसएम के इस टूर ने उन्हें प्रेरित किया है. प्रयोगशालाओं को देखकर लगा कि इस संस्थान में कितनी उच्चस्तरीय तकनीक पर काम चल रहा है. उन्हें करियर बनाने में मदद मिलेगी. जवाहर नवोदय विद्यालय की एक अन्य छात्रा श्रेया ने बताया कि यहां एडवांस टेक्नालॉजी देखने का मौका मिला. यह शैक्षणिक यात्रा यादगार रहेगी. प्रयोगशालाओं ने उन्हें प्रेरित किया है. इससे करियर बनाने में मदद मिलेगी. उनका सपना इंजीनयर बनने का है. छात्राओं के साथ आई गणित शिक्षिका तनिष्ठा दास ने बताया कि छात्राओं को प्रयोगशालाओं को देखकर इंजीनियर बनने की प्रेरणा मिली. शिक्षक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि इस टूर ने छात्राओं को प्रेरित किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही