Search

 
 
 

धनबाद : सेंट जेवियर स्कूल की छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों को बांधी राखी

 

कोयलानगर कैंपस में गूंजे मंगल गीत, जवानों ने दिया बहनों को रक्षा का वचन

Dhanbad : भाई-बहन के प्रेम एवं त्याग के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के पूर्व सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 6 से 8 की छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों को राखी बांधी. कोयला नगर कैंपस स्थित सीआईएसएफ कैंप में अपने घर से दूर रह रहे जवानों को राखी बांध कर छात्राओं ने उन्हें बहन का प्यार और स्नेह देकर अभिभूत कर दिया. छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाते हुए मंगल गीत गाए व उनकी लंबी उम्र की कामना की. जवानों ने भी बहन की रक्षा का वचन देते हुए सेल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही