Search

 
 
 

धनबाद : पेन डे मना रही थीं छात्राएं, प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की उतरवाई शर्ट

 
कार्मेल स्कूल डिगवाडीह की घटना, विधायक रागिनी सिंह ने डीसी से की शिकायत Dhanbad : धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मेल स्कूल में 10वीं की छात्राएं स्कूल के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए पेन डे मना रही थीं. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका ऐसा करना प्रिंसिपल को इतना नागवार गुजरेगा कि उनके साथ शर्मनाक व्यवहार किया जाएगा. बात सिर्फ इतनी थी कि पेन डे मना रही छात्राएं एक-दूसरे की शर्ट पर शुभकामनाएं लिख रही थीं. लेकिन यह बात स्कूल की प्रिंसिपल एम देवश्री को रास नहीं आई. आरोप है कि प्रिंसिपल ने पहले तो सभी छात्राओं की क्लास लगाई. इसके बाद उन्होंने स्कूल की करीब 100 छात्राओं की शर्ट उतरवा दी. इतना ही नहीं शर्ट उतरवाने के बाद किसी भी छात्रा को शर्ट पहनने की इजाजत नहीं दी गई. छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने की इजाजत थी. छात्राओं को ब्लेजर पहनाकर ही घर भेज दिया गया.

स्कूल प्रबंधन ने भी नहीं सुनी छात्राओं की गुहार

छात्राएं रोती रहीं और स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी. घर पहुंचकर छात्राओं ने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी बात बताई. छात्राएं अब इस पेन डे को ट्रॉमेटिक डे बता रही हैं. घटना की सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचीं. अभिभावकों और विधायक रागिनी सिंह ने डीसी माधवी मिश्रा से वार्ता की. अभिभावकों ने बताया कि डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह घटना पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है.

जांच कमेटी गठित

डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है. मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है. कमेटी स्कूल में जाकर पूरे मामले की जांच करेगी. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हम उसपर कार्रवाई करेंगे. साथ ही अगर जरूरत पड़ेगी तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. यह भी पढ़ें : बिहारियों">https://lagatar.in/tejashwi-is-silent-on-insulting-biharis-he-is-with-bjp/">बिहारियों

के अपमान पर तेजस्वी चुप हैं, वे भाजपा के साथ हैंः पप्पू यादव
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही