Search

 
 
 

धनबाद : घर से भागी युवती बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित अपने घर से भागी युवती को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. वह अपने जीजा के भाई के साथ भागी थी. पुलिस ने युवती के जीजा के भाई मनोज कुमार भुइयां को मंगलवार को जेल भेज दिया. वहीं, युवती को धारा 164 का   बयान दर्ज कराने के लिए धनबाद कोर्ट भेजा. जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती अपनी मर्जी से मनोज के साथ भागी थी. ज्ञात हो कि सोमवार को युवती कंप्यूटर ट्यूशन करने की बात कहकर घर से निकली थी. दोपहर में उसने अपने घर वालों को फोन कर बताया था कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है.इसके बाद फोन बंद हा गया. घटना से चिंतित युवती के पिता ने कतरास थाना में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस रेस हुई और जिस मोबाइल नंबर से युवती के पिता के मोबाइल पर फोन आया था उसे सर्विलांस पर डालकर लोकेशन का पता कर युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-voice-of-peoples-rights-will-have-to-reach-the-parliament-2-news-from-tetulmari-including-jairam/">धनबाद

: लोगों के हक की आवाज संसद तक पहुंचानी होगी- जयराम समेत तेतुलमारी की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही