Search

 
 
 

धनबाद : जमुनिया पुल के पास युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

 
Dhanbad : महुदा थाना क्षेत्र के लोहपट्टी-दुगदा हीरक मार्ग पर जमुनिया पुल के नीचे एक युवती का शव बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की दूसरी जगह हत्या कर शव को पुल की नीचे फेंक दिया गया है. नदी स्नान करने गये ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद वहां वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी लोहपट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो को दी गई. मुखिया प्रतिनिधि की सूचना पर महुदा व दुगदा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. जांच-पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा. यह भी पढ़ें : हनीट्रैप">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-saved-from-getting-trapped-in-honeytrap/">हनीट्रैप

के जाल में फंसने से बचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही