Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर अपनी प्रस्तुति से बच्चियों ने मोहा मन

Dhanbad : कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती पर 7 मई को रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स धनबाद (Dhanbad) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. जिला स्काउट डेन में टैगोर सोसाइटी ऑफ धनबाद की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर रचित ‘हे नूतन’ गीत से हुई. धनबाद व कोलकाता के कलाकारों ने रवींद्र संगीत का सस्वर पाठ व नृत्य प्रस्तुत किया. टैगोर सोसाइटी ऑफ धनबाद के अध्यक्ष देबजानी विश्वास ने कहा कि कार्यक्रम अपने आप में अनोखा रहा. टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पिछले 40 साल से होताए आ रहा है. सचिव सुदीप चटर्जी ने सभी प्रतिभागियों एवं रेलवे स्काउट्स गाइड्स के सदस्यों के प्रति आभार जताया.

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति 9 को मनाएगी जयंती

इस बीच हीरापुर में हुई झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक में टैगोर जयंती मनाने पर चर्चा हुई. टनी बनर्जी ने कहा कि 9 मई को गांधी सेवा सदन में कवि गुरु की जयंती मनाई जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, अरूप चटर्जी, बीबीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सिद्धार्थ बंधोपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे. बैठक में बेंगू ठाकुर, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, सुशोभन चक्रवर्ती, कल्याण राय, कल्याण भट्टाचार्जी, समीर मंडल, शिबू चक्रवर्ती, लालू रजक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-india-made-a-record-in-production-historical-profit-of-28125-crores/">धनबाद

: कोल इंडिया ने उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक 28125 करोड़ का लाभ  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही