धनबाद : तपोवन कॉलोनी का बालिका गृह न्यू टाउन हॉल के बगल में होगा शिफ्ट
Dhanbad : धनबाद के स्टील गेट से आगे तपोवन कॉलोनी स्थित बालिका गृह अब शहर के न्यू टाउन हॉल के बगल में शिफ्ट होगा. इसकी घोषणा डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने 25 अप्रैल को हुई जिला परिषद बोर्ड की बैठक में सदस्यों की सर्वसम्मति से की. बालिका गृह को न्यू टाउन हॉल के बगल में खाली पड़े भवन में शिफ्ट किया जाएगा डीडीसी ने बताया कि मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के तहत तपोवन कॉलोनी बालिका गृह विगत कई वर्षों से किराए पर चल रहा है. वहां रह रही बच्चियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अपना भवन व खेल का मैदान नहीं रहने के कारण बच्चियों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा था. [wpse_comments_template]

Leave a Comment