Search

 
 
 

धनबाद : छात्राओं ने करम गीतों पर मनमोहक नृत्य की दी प्रस्तुति

 
Sindri : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर महाविद्यालय, सिंदरी में 7 सितंबर को करम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. छात्र-छात्राओं ने नृत्य-गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. गीता, सोनी, रवीना, अंशिका, सोनी गुप्ता, प्रिया, सुमन, सोमा, रिया सोनी, गीता प्रिया ने करम गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. प्राचार्य डॉ. एके बनर्जी ने लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी और संस्कृति से जुड़े इस त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सुदीप पाल, फिशर संजय, प्रो. हबीब, प्रो. उमा लाल दास, अजय कुमार सिंह, प्रो पिंकी सिंह, प्रो प्रियंका, प्रो शालिनी, राकेश कुमार शर्मा, अनिल बाउरी, शिवपूजन सिंह, पूरन सिंह, सुकुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-will-bring-benefits-of-schemes-to-the-poor-ramesh-tudu/">धनबाद

: गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा झामुमो : रमेश टुडू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही