Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बेनागड़िया हाईस्कूल की छात्राओं को मिली साइकिल II समेत निरसा की 3 खबरें

Nirsa Bazar : बेनागड़िया उच्च विद्यायल में कक्षा 8 व 9 में पढ़ रहीं 9 छात्राओं के बीच शुक्रवार को साइकिल का वितरण किया गया. प्रिंसिपल सुनील कुमार मंडल ने छात्राओं को साइकिल सौंपी. साहकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिख रही थी. छात्राओं ने कहा कि अब वो और बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगी. समय पर स्कूल पहुंचेंगी. उन्हें काफी दूर का रास्ता तय कर स्कूल आना पड़ता था. साइकिल  मिल जाने से अब स्कूल आने-जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्राचार्य सुनील कुमार मंडल ने कहा कि विभाग के तरफ से 9 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया है.

सेवानिवृत्ति पर प्रोफेसर रामेश्वर शुक्ल को दी गई विदाई

https://lagatar.in/dhanbad-girls-students-of-benagadiya-high-school-got-3-news-of-nirsa-including-cycle-ii/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0/"

rel="attachment wp-att-959759">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/रिटायर.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Nirsa Bazar : निरसा स्थित केएसजीएम कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद शुक्ला को सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कॉलेज में उन्हें विदाई दी गई. प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने कहा कि प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद शुक्ल ने 1988 में कॉलेज में योगदान दिया था. 36 वर्षों तक उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ कॉलेज के विकास में अहम योगदान दिया है. उनके पढ़ाए कई विद्यार्थी आज विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं. 30 सितंबर को वह कॉलेज से रिटायर हो गए. कॉलेज परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है. प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद शुक्ला ने कहा कि कॉलेज में 36 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला. विद्यार्थियों व सहकर्मियों का सदैव सहयोग मुझे मिला. मौके पर प्रो. उदय शंकर सिंह, प्रो.सपन कुमार लायक, पूर्ववर्ती छात्र विजय श्रीवास्तव, बृजेंद्र वर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद थे.

महिलाओं के उत्थान को कानूनी जागरूकता जरूर : न्यायाधीश

https://lagatar.in/dhanbad-girls-students-of-benagadiya-high-school-got-3-news-of-nirsa-including-cycle-ii/%e0%a4%9c%e0%a4%9c/"

rel="attachment wp-att-959760">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/जज.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Nirsa/Nirsa Bazar : ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए उनमें कानूनी जागरूकता जरूरी है. महिलाएं अपने अधिकारों, समाज में अपनी स्थिति के बारे में अनभिज्ञ हैं. इसे देखते हुए ही राष्ट्रीय महिला आयोग नालसा के सहयोग से विधान से संविधान योजना चला रही है. डालसा अध्यक्ष सह धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर धनबाद जिले के विभिन्न ब्लॉकों मे महिलाओं को जागरूक बनाने का काम किया जा रहा है. यह बातें शुक्रवार को निरसा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने कहीं. उन्होंने बताया कि जब तक महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होगी और कानून को नहीं जानेंगी तब तक प्रताड़ित होती रहेंगी. उन्होंने बताया कि जिले के पांच ब्लॉक में यह कार्यक्रम किया जाएगा. एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने कार्यक्रम में मौजूद सहियाओं को दहेज प्रताड़ना, पोक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता में वर्णित प्रावधानों के बारे में बताया. कहा कि किसी भी तरह की शिकायत नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर फोन कर अथवा डालसा को फोन पर कर सकती हैं. पैनल अधिवक्ता जया कुमारी मीडिएटर मीना सिन्हा ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर निरसा सीओ रमेश रविदास, डालसा के सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : चुनावी">https://lagatar.in/election-joke-aji-oji-loji-listen-i-do-whatever-i-do-you-also-do/">चुनावी

चकल्लस : ए जी, ओ जी, लो जी- सुनो जी, करता हूं जो मैं तुम भी करो जी…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही