Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) साधिका इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉरमिंग आर्ट की छात्राओं ने धुनुची नृत्य के साथ देवी दुर्गा के आगमन पर उनका स्वागत किया. नृत्य की बेहतर प्रस्तुति पर सभी लोग वाह वाह कर उठे. छात्राओं ने कहा कि मां दुर्गा के आगमन पर नृत्य की भंगिमाओं से उनका स्वागत किया गया. फाउंडर वैशाली राठौर ने बताया कि धुनुची पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य है. धनबाद बंगाल से सटा हुआ है. पश्चिम बंगाल में गीत-संगीत से मां दुर्गा के स्वागत का रिवाज है. इसीलिए यहां भी उस रिवाज का अनुसरण करते हुए धुनुची नृत्य पेश किया गया. नृत्य की प्रस्तुति नीतू चक्रवर्ती, नंदिता देव नाथ, अंकिता पाल देवांशी वर्मा, प्रतीक्षा दत्ता ने दी. [wpse_comments_template]
धनबाद : छात्राओं ने धुनुची नृत्य से किया मां दुर्गा का स्वागत
Last Updated: Sep 26, 2022 12:00 AM (IST)