Search

 
 
 

धनबादः सत्यापित किसानों को शीघ्र दें कृषि ऋण माफी योजना का लाभ- डीसी

डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग और बैंक समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो.
 

Dhanbad : धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने जानकारी दी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 32, बैंक ऑफ इंडिया में 62 तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 60 ऋणी किसान शामिल हैं. कुल 154 किसानों में 112 किसानों का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है उन्हें जल्द से जल्द योजना का लाभ दें. ताकि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समय पर पहुंचे.

उन्होंने शेष 42 किसानों के मामले में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर कर सत्यापन कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिया. कहा कि सभी संबंधित विभाग और बैंक समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो.बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही