Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा संगठन में निष्क्रिय सदस्यों की जगह दूसरों को दें मौका- अरविंद

 
Sindri : सिंदरी नगर भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्षों की बैठक 6 जनवरी को पार्टी कार्यायल में हुई. नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया. कहा कि मोर्चों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय सदस्यों को मौका देने का निर्देश दिया, नगर अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा के सभी अध्यक्ष अपनी कार्यसमिति की बैठक उनकी उपस्थिति में यथाशीघ्र करें. बूथ की मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा, इसका ख्याल रखें. कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में भाजपा के सिंदरी नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, युवा मोर्चा  अध्यक्ष सुशांत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष अणिमा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविकांत शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप हाड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीरेन्द्र हांसदा मौजूद थे. यह भी पढ़ें : https://lagatar.in/dhanbad-in-mock-drill-children-were-told-how-to-prevent-fire/

[wps">धनबाद : मॉक ड्रिल में बच्चों को बताया आग से बचाव का तरीका e_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही