Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दें- अपर्णा

Nirsa : भाजपा संयुक्त मोर्चा का निरसा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 13 जून को मुगमा मोड़ डाकबंगला में हुआ. धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में निरसा, कलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड के सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. मुख्य अतिथि निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर आम जनता तक इसे पहुंचाने की अपील की. वक्ताओं ने मोदी सरकार जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. अपर्णा ने कहा कि सम्मेलन में क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के 7 मोर्चों के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाना एक सराहनीय पहल थी, जिसे सफलता पूर्वक किया गया. संगठन की मजबूती व पार्टी के कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रशांत बनर्जी, भूपेंद्र सिंह, शशिकांत दुबे, गुड्डू सिंह, अखिलेश तिवारी, डब्लू बाउरी आदि के सुझाव लिए गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tb-patient-said-to-dc-huzoor-please-shift-me-from-pollution-to-belgadia/">धनबाद

: टीबी मरीज डीसी से बोला- हुजूर! मुझे प्रदूषण से मुक्ति को बेलगड़िया में शिफ्ट कराएं  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही