Search

 
 
 

धनबाद : अफवाह फैलाने वालों की दें सूचना, तुरंत होगी कार्रवाई- एसडीपीओ

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">(Dhanbad)

 के एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने 16 जून को चिरकुंडा, मैथन, एग्‍यारकुंड व आसपास के इलाकों में सड़कों पर फ्लैग मार्च कि‍या. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. फ्लैग मार्च का नेतृत्‍व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीतांबर सिंह खेरवार कर रहे थे. पुलिस के जवान थाना परिसर से निकलकर पैदल ही चिरकुंडा ऊपर बाजार, तालडांगा, नेहरू रोड, कुमारधुबी चौक, शिबलीबाड़ी, एग्‍यारकुंड, मैथन, गलफरबाड़ी तक गए और लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्‍वास जगाया. शुक्रवार की नमाज को देखते हुए अनुमंडल पुलिस ने यह कदम उठाया. वहीं, शाम में चिरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ ने पीतांबर सिंह खेरवार ने समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेवारी सौंपी. कहा कि‍ किसी भी कीमत पर अमन-चैन बिगड़ना नहीं चाहिए. सभी को इसका ध्यान रखना होगा. उन्‍होंने लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की. कहा कि यदि कोई सोशल मीडि‍या पर गलत पोस्‍ट करता है और अफवाह फैलता है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-charge-fee-for-parking-on-roads-settlement-will-be-done-on-june-21/">धनबाद:

नगर निगम सड़कों पर पार्किंग के लिए वसूलेगा शुल्क, 21 जून को होगी बंदोबस्ती [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही