Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महामंत्री एके झा ने 24 सितंबर शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में कोल इंडिया, टाटा एवं सेल के मजदूरों को दुर्गा पूजा से पहले डेढ़ लाख रुपये बोनस देने की मांग की है. दोनों नेताओं ने कहा कि समय पर बोनस मिलने से मजदूर खरीदारी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने को है. बावजूद कोल इंडिया, टाटा कंपनी और सेल के मजदूरों को बोनस नहीं मिला है, जिससे मजदूरों में काफी नाराजगी है. [wpse_comments_template]
धनबाद: कोल इंडिया,टाटा एवं सेल मजदूरों को दे डेढ़ लाख रुपये बोनस : ब्रजेन्द्र सिंह
Last Updated: Sep 24, 2022 12:00 AM (IST)